खंडवा कांग्रेस ने शुक्रवार शाम शहरी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के चुंबन वाले बयान का विरोध जताते हुए उनका पुतला फूंक दिया। आग की लपटों के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी उस पुतले को पैरों से कुचलती रहीं। कांग्रेस नेताओं ने गांधी भवन से केवलराम
.
कांग्रेसियों ने कैलाश विजयवर्गीय तुम एक काम करों, धोती पहनकर डांस करो। कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद, मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह ने कहा कि, नवरात्रि के दौरान हम लोग पूजा-अर्चना करते हैं और सनातन धर्म में महिलाओं का पूजनीय स्थान है। कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जो कि भाई-बहन के रिश्ते पर ऐसी टिप्पणी करते है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये लोग मानसिक संतुलन खो बैठे है। पूरी कांग्रेस पार्टी इस बात का विरोध करती हैं।
बाकी विजय शाह ने भी उस बात का समर्थन किया हैं, उनकी तो क्या ही कहें। वो पहले ही देश की बेटी और सेना की कर्नल पर ऐसा बयान दे चुके है कि, देशभर में थूं-थूं हो चुकी हैं। उनके मामले में कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ गया था। केस अभी भी विचाराधीन है।
पुतला दहन के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर, विकास व्यास, हेमलता पालीवाल, दिव्यांश ओझा ओझा, मनोज मंडलोई आदि मौजूद थे।
रघुवंशी बोलीं- महिलाओं का अपमान, बीजेपी की संस्कृति शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि, अपनी संस्कृति में महिलाओं का अपमान भारतीय जनता पार्टी के लिए नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले जो शगुफा छोड़ा गया कि मुख्यमंत्री बदलने वाले है। मुझे तो ऐसा लगाता है कि जो मन में दबे हुए स्वप्न थे, वो जागृत होने लगे है।
बौखलाहट है कि वहां तक कैसे पहुंचा जाए। उम्र का साठियाना और उलजलूल बयान देकर और वाद-विवाद क्रिएट करके फिर से लाइमलाइट में आना चाहते हैं।
कैलाश विजयवर्गीय वो व्यक्ति है, जिसे कभी महिलाओं के छोटे कपड़े नजर आते है। कभी महिलाओं के बारे में ऐसी बातें कर देते है, जिससे कि समाज की मां-बहन और बेटी को अपने आप में शर्मिंदा होना पड़ता हैं कि क्या वास्तविकता में देश में यह कैसी मानसिकता है कि जो महिलाओं को दोयम दर्जें का साबित करने में लगी हुई है। भाजपा में पितृ सत्ता हावी हैं।