सैलून संचालक से मारपीट के बाद कट्टा लहराकर भागे नाबालिग: दतिया में बाल काटने को लेकर हुआ था झगड़ा, तीन गिरफ्तार – datia News

सैलून संचालक से मारपीट के बाद कट्टा लहराकर भागे नाबालिग:  दतिया में बाल काटने को लेकर हुआ था झगड़ा, तीन गिरफ्तार – datia News




दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत उनाव रोड स्थित भांडेर बाईपास पर बुधवार सुबह बाल कटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हेयर सैलून की दुकान में हुए झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और फिर कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। हेयर सैलून में शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी 18 वर्षीय राधे सेन पुत्र मनोज सेन, अपने भाई के साथ उनाव रोड पर हेयर सैलून संचालित करता है। बुधवार सुबह दुकान पर तीन नाबालिग बाल कटवाने पहुंचे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला विवाद बढ़ते ही नाबालिग आरोपियों ने लाठी-डंडों से राधे सेन और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी सहम गए। मारपीट के बाद तीनों आरोपी स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक MP 32 MK 9746) से मौके से फरार हो गए। जाते समय एक आरोपी खुलेआम देशी कट्टा लहराता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार शाम को ही केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। तीनों नाबालिग हिरासत में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link