सीधी में 5 माह का भ्रूण मिला: गांधी विद्यालय के पीछे खेत से बरामद; जमीन मालिक ने दी सूचना – Sidhi News

सीधी में 5 माह का भ्रूण मिला:  गांधी विद्यालय के पीछे खेत से बरामद; जमीन मालिक ने दी सूचना – Sidhi News




सीधी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में गांधी विद्यालय के पीछे एक खेत में गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे पांच माह का मानव भ्रूण मिला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाया। पुलिस ने भ्रूण को कपड़े से ढकवाकर सुरक्षित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जमीन के मालिक आनंद सिंह के पुत्र और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे लोगों से इस घटना की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे और भ्रूण को देखा, जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। भ्रूण को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link