नहीं मिला स्ट्रेचर तो गोद में लेकर गए परिजन… हॉस्पिटल की ये लापरवाही देख शर्मिंदा रह गए लोग!
Datia Hospital Video: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ अस्पताल से एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. नसबंदी ऑपरेशन के बाद मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला. परिवार के सदस्य खुद ही मरीजों को गोद में उठाकर वार्ड और गाड़ियों तक ले गए. वार्ड में बेहतर इंतजाम नहीं होने के कारण महिलाएं जमीन पर लेटने के लिए मजबूर हुईं. अस्पताल प्रशासन और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की इस कमी ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और ऑपरेशन को एक दिन में पूरा करने की बजाय दो या तीन दिन में विभाजित करने का सुझाव दिया.