Tourism will resume in Madhai after 6 months | 6 महीने बाद मढ़ई में फिर से शुरू होगा पर्यटन

Tourism will resume in Madhai after 6 months | 6 महीने बाद मढ़ई में फिर से शुरू होगा पर्यटन


सोहागपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सैलानियों का होगा स्वागत, प्राइवेट और एमपी टूरिज्म की होटलों में तैयारी पूरी

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कोविड-19 के चलते 6 महीने पहले बंद हुआ पर्यटन फिर से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए एसटीआर द्वारा पहले से ही खासी तैयारियां कर ली गई है। मढ़ई के आसपास बने प्राइवेट रिसोर्ट में पर्यटकों को ठहरने के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एस टीआर प्रबंधन द्वारा बारिश के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत के अलावा पर्यटकों के भ्रमण के लिए 20 जिप्सी तैयार रखी गई हैं। पार्क एसडीओ संदेश माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व की तरह मढ़ई में पर्यटन 2 शिफ्ट में शुरू होगा।

पहली शिफ्ट सुबह 6:00 बजे से एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी। पहले दिन मढ़ई पहुंचने वाले सैलानी जिप्सी में बैठकर वन्य जीव और प्रकृति का दीदार कर सकेंगे। हालांकि कोविड-19 के चलते पर्यटन स्थल पर शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन होगा। जिप्सी में एक ही परिवार के छह एवं अलग-अलग चार व्यक्ति ही एक साथ जिप्सी में बैठकर सफारी कर सकेंगे। सभी पर्यटकों को पर्यटन स्थल पर माक्स लगाना हाथों को बार-बार सैनिटाइजर करना अनिवार्य किया गया है।

बाघ, बायसन होंगे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यहां के जंगल में पाए जाने वाले बाघ एवं बायसन मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं। इसके अलावा नीलगाय, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, जंगली कुत्ते, तेंदुआ, बारहसिंघा, सांभर चीतल सहित पक्षियों की 280 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं।



Source link