शेयर बाजार भी फेल! 600 रुपए से किसान ने कमाए लाखों, बताया कमाई का देसी तरीका

शेयर बाजार भी फेल! 600 रुपए से किसान ने कमाए लाखों, बताया कमाई का देसी तरीका


Last Updated:

Ridge Gourd Farming: खेती किसानी से भी भला लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं? तो यह बिल्कुल सच है. दरअसल, छतरपुर के किसान तेजराम ने 600 रुपए खर्च कर तोरई सब्जी लगाई थी. जिसे बेचकर उन्होंने 1 लाख रुपए कमाए हैं. आइए जानते हैं किसान की जुबानी…

Ridge Gourd Farming: छतरपुर जिले में जिस सब्जी को लोग कम खाना पसंद करते थे, उसी सब्जी की खेती कर युवा किसान ने लगभग 1 लाख रुपए की कमाई कर ली. दरअसल, किसान तेजराम जो बारह महीने सब्जी लगाते हैं. इसी सब्जियों के साथ में उन्होंने 600 रुपए खर्च करके तुरई या तोरई सब्जी भी लगाई थी.‌ इसका उत्पादन भी अच्छा हुआ और मंडी में 100 रुपए किलो थोक भाव भी मिल गया. अब फिर से इसी सब्जी की लगाने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं किसान की जुबानी.

किसान तेजराम बताते हैं कि तोरई की फसल छतरपुर जिले में किसान भाई मंडी में बेचने के उद्देश्य से कम ही लगाते हैं. लेकिन मैंने पहली बार यह फसल आधे बीघा में लगाई. इसे लगाना बहुत आसान होता है. तोरई सब्जी की खेती टमाटर और बैगन से भी बढ़िया होती है. इसमें लागत भी कम होती है और मेहनत भी कम होती है और जल्दी तैयार भी हो जाती है. इसलिए इसमें लागत से कई गुना मुनाफा हो जाता है. उन्होंने बताया कि तोरई की सब्जी आधे बीघा में लगाई थी. रक्षाबंधन से लेकर जनवरी तक तोरई सब्जी की तुड़ाई की है. ये बहुत फल देती है.

600 रुपए ही आया खर्च 
किसान बताते हैं कि आधे बीघा में तोरई सब्जी लगाई थी. इसमें मेरा लगभग 600 रुपए खर्च आया था. 600 रुपए खर्च करके 1500 बीज लगाए थे. 180 रुपए में 50 ग्राम तोरई के बीज मिलते हैं. इसके बाद इसमें कोई खर्च नहीं आया. साथ ही इसमें मेहनत भी कम होती है.

90 रुपए किलो मंडी में भाव 
किसान ने बताया कि 80 से 90 हजार रुपए की तोरई सब्जी बेच ली है. मंडी में इसका थोक भाव 80 से 100 रुपए किलो मिला है. जिससे अच्छा खासा मुनाफा हुआ है. किसान बताते हैं कि तोरई सब्जी की डिमांड दिल्ली जैसे बड़े शहरों में है.

60 दिन में फसल तैयार 
अगर कोई किसान इस सब्जी को लगाना चाहता है तो सबसे पहले उसको बीज लाने होते हैं. ये फसल 60 दिन में तैयार हो जाती है.

फिर से लगा रहे सब्जी 
किसान ने बताया कि फिर से वो उसी जगह में तोरई सब्जी लगाने जा रहा हूं क्योंकि इसका भाव बढ़िया रहता है. हालांकि, गर्मी सीजन में मंडी में भाव 30 से ₹40 किलो मिलेगा लेकिन फिर भी दूसरी सब्जियों से ठीक है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homeagriculture

शेयर बाजार भी फेल! 600 रुपए से किसान ने कमाए लाखों, बताया कमाई का देसी तरीका



Source link