डिंडौरी में नर्मदा प्रकट उत्सव से दो दिन पहले शुक्रवार शाम को नर्मदा डैम घाट पर दीपोत्सव मनाया गया। मां नर्मदा स्वर्ण मंदिर समिति के आयोजित इस कार्यक्रम में 5100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा घाट रोशनी से सराबोर हो गया। समिति के पुजारी पंडित सुशील दुबे ने बताया कि मंदिर और घाट को विशेष लाइटों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मिलकर 5100 दीपक जलाए और आतिशबाजी की गई। मंदिर परिसर में मां नर्मदा की आरती और भजनों का आयोजन हुआ। अगले दो दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी रहेगा। कलेक्टर ने की पूजा और तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने मां नर्मदा की पूजा कर चुनरी भेंट की। दीपोत्सव के बाद कलेक्टर ने 25 जनवरी को नर्मदा जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और सुचारू व्यवस्था के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
Source link