पन्ना में चारा मशीन में फंसा किसान का हाथ: ब्लेड से उंगली कटी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती – Panna News

पन्ना में चारा मशीन में फंसा किसान का हाथ:  ब्लेड से उंगली कटी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती – Panna News




पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा में शुक्रवार को चारा काटते समय एक किसान हादसे का शिकार हो गया। मवेशियों के लिए चारा तैयार करते समय किसान का हाथ कटिया मशीन की चपेट में आ गया, जिससे हाथ की उंगली कट गई। मझपुरवा निवासी 45 वर्षीय देवीदीन पाल अपने घर पर मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान दाहिना हाथ अचानक मशीन के ब्लेड के संपर्क में आ गया। जब तक मशीन बंद की जाती, तब तक धारदार ब्लेड ने उंगली को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिला अस्पताल रेफर हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खून बहना रोका, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण किसान को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में किसान का उपचार जारी है।



Source link