सबसे सस्ती बिजली से लेकर निवेश तक, दावोस में MP ने छोड़ी मजबूत छाप

सबसे सस्ती बिजली से लेकर निवेश तक, दावोस में MP ने छोड़ी मजबूत छाप


Last Updated:

Davos Visit CM Mohan Yadav: दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से वापस भारत लौटे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है और इसमें एमपी को एक अलग पहचान मिल रही है.

रमाकांत दुबे, 

Davos Visit CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावोस दौरे से लौटने के बाद मध्य प्रदेश पहुंचकर वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF) को लेकर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है और दावोस में भारत का प्रतिनिधिमंडल सबसे बड़ा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में मध्य प्रदेश ने खुद को प्रभावी तरीके से दुनिया के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे सस्ती बिजली का उत्पादन मध्य प्रदेश में हो रहा है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है. देश में सबसे तेज गति से बिजली उत्पादन करने वाले राज्यों में भी मध्य प्रदेश शामिल है. इसका सीधा लाभ उद्योगों और रोजगार के अवसरों पर पड़ रहा है.

जीडीपी वाले राज्यों में शामिल MP
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश आज तेजी से बढ़ती जीडीपी वाले राज्यों में शामिल हो चुका है. इसके साथ ही सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में भी प्रदेश का नाम आगे है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण लोगों का मध्य प्रदेश के प्रति विश्वास बढ़ा है और निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि दावोस में एडवांस तकनीकों को लेकर कई अहम चर्चाएं हुईं. इसमें रोबोटिंग, सॉफ्टवेयर, कंटेंट टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेंसर टेक्नोलॉजी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में कई देशों के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किए गए हैं. आने वाले समय में मध्य प्रदेश एआई और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभरेगा.

निवेश को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर देश तक पहुंचेगी और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश रोजगार, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सबसे सस्ती बिजली से लेकर निवेश तक, दावोस में MP ने छोड़ी मजबूत छाप



Source link