खंडवा | श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने बसंत पंचमी व मकर संक्रांति उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ। मां सरस्वती की वंदना वेदांशी मालवीया ने की। मातृ शक्ति ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर उपहार भेंट किए। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज समिति अध्यक्ष राम अवतार मालवीय, मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के अमरकांत शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन आशना शर्मा ने किया। आभार समिति के सचिव नंदलाल मालवीय ने माना।
Source link