जीत अब आदत बन गई है….Team India ने T20I में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखती रह गई ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान

जीत अब आदत बन गई है….Team India ने T20I में बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखती रह गई ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान


IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया जैसा कोई नहीं…हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम ने यह कर दिखाया है. इस टीम को जीत की आदत सी पड़ गई है. यही वजह है कि वह बैक-टू-बैक सीरीज जीत रही है. बल्लेबाज रन बरसा रहे हैं, जबकि गेंदबाज विकेट की झड़ी लगा रहे हैं. यह कारवां पिछली 11 सीरीज से चला आ रहा है, जिसके दम पर अब टीम इंडिया ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने सभी देशों की टीमों को हिलाकर रख दिया है. उसने ना सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 11 सीरीज जीतने का करिश्मा किया है, बल्कि अपने घर पर खेलते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. यह रिकॉर्ड बताता है कि अब टीम इंडिया को अपने घर में जीत की आदत लग चुकी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत ने 154 रनों के टारगेट को सिर्फ 10 ओवर में चेज कर दिया और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली. इस सीरीज को अपने नाम करके भारत ने जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, वह घर में लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीत का है. टीम इंडिया के नाम अब अपने घर पर टी20 इंटरनेशनल की लगातार 10 सीरीज जीत दर्ज हो चुकी हैं. इतना ही नहीं उसनेलगातार 11वीं सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी भी कर ली है. पाकिस्तान ने 2016-18 के बीच लगातार 11 टी20 सीरीज जीती थीं.

घर पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीजजीतने वाली फुल मेंबर टीमें

  1. 10- भारत (2022-26)
  2. 8- ऑस्ट्रेलिया (2006-10)
  3. 7- भारत (2019-22)
  4. 5- पाकिस्तान (2008-18)

देखते रह गए पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया

टीम इंडिया ने जैसे ही गुवाहाटी टी20 मैच जीता, उसने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त ले ली. यह अपने घर में टीम इंडिया की 2023 के बाद से अब तक लगातार 10वीं सीरीज जीत है. भारत ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से सीरीज ड्रॉ खेली थी, जिसके बाद उसने 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज के साथ 2 टूर्नामेंट भी जीते हैं. इस लिस्ट में नंबर 2 पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2006 से लेकर 2010 तक लगातार 8 सीरीज जीती थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: जो कभी नहीं हुआ वो Team India ने कर दिखाया…’गोली की रफ्तार’ से बना डाले 5 महारिकॉर्ड, विश्व क्रिकेट में मची खलबली



Source link