न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर तिलक, क्या T20 WC का भी नहीं होंगे हिस्सा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर तिलक, क्या T20 WC का भी नहीं होंगे हिस्सा?


Last Updated:

Tilak Varma Comeback Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा तेजी से रिकवर हो रहे हैं. उनके टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से जुड़ने की संभावना है. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे दो मैचों का वह हिस्सा नहीं बन पाएंगे. टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप में वार्मअप मैच से पहले तिलक टीम से जुड़ सकते हैं.

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से जुड़ सकते हैं.

नई दिल्ली. बाएं हाथ के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर थे. ताजा जानकारी के मुताबिक तिलक बचे दो मैचों के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम से जुड़ने की संभावना है. भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ 7 फरवरी को मुंबई में होगा. इससे पहले टीम इंडिया एक वार्मअप मैच भी खेलेगी, जिसमे तिलक वर्मा खेलते नजर आ सकते हैं.

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल का यह बल्लेबाज 3 फरवरी को मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेगा. इसके बाद 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला. चूंकि, तिलक बचे मैचों का भी हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में अय्यर के टीम में बने रहने की उम्मीद है. देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देता है या नहीं.

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से जुड़ सकते हैं.

तिलक वर्मा का शानदार रिकॉर्ड
तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल में अब तक जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है. भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 1183 रन बनाए हैं. वह पिछले साल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में टॉप रन स्कोरर थे. आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में तिलक की अर्धशतकीय ने ही भारत को खिताब जिताया.

ईशान किशन का बोल रहा बल्ला
तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए प्रचंड फॉर्म दीखता है. झारखंड के 27 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 32 गेंदों में 76 रन बनाए थे. वहीं, तीसरे टी20 में भी उन्होंने तूफानी अंदाज में 13 गेंदों में 28 रन ठोके. तिलक वर्मा वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं और दूसरी ओर ईशान किशन रन बरसाते रहे तो मैनेजमेंट के लिए काफी कठिन होने वाला है कि तीन नंबर पर किसे मौका दें.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर तिलक, क्या T20 WC का भी नहीं होंगे हिस्सा?



Source link