झाबुआ जिले के सजेली में हुई गोकशी की घटना के विरोध में सोमवार रात रानापुर नगर की सड़कों पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भी शामिल होकर गोमाता के लिए न्याय की आवाज उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत पुराने बस स्टैंड पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। इसके बाद हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए लोग नगर के सुभाष मार्ग, आजाद मार्ग और शिवाजी चौक जैसे प्रमुख रास्तों से गुजरे। पूरे रास्ते ‘गो माता के सम्मान में, पूरा झाबुआ मैदान में’ जैसे नारों से नगर गूंज उठा। प्लास्टिक बंद करने की अपील कार्यक्रम में शामिल हुए विहिप के गोरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़ ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने गो-सेवा की एक नई पहल करते हुए लोगों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करें और सड़कों पर कचरा न फेंकें, ताकि बेसहारा गोवंश को प्लास्टिक खाने से बचाया जा सके। आज झाबुआ बंद का आह्वान इस आंदोलन को और तेज करने के लिए हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने 27 जनवरी (मंगलवार) को झाबुआ में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। रानापुर के व्यापारियों और लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखें और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए भारी संख्या में झाबुआ पहुंचें।
Source link