Shivpuri News: शिवपुरी में का एक बजारा बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर महिलाएं यहां खूब पहुंच रही हैं. इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा कि ये बाजार बेहद सस्ता है. यहां महिलाओं के लिए ₹100 से लेकर ₹400 तक की कीमत में कुर्ती, कुर्ती सेट, लोअर-टीशर्ट और अन्य कपड़े आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं. कम दाम और अच्छी क्वालिटी के कारण यह बाजार महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है. महिलाओं के बीच इन दिनों शिवपुरी के सदर बाजार की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यहां कम बजट में भी फैशनेबल और ट्रेंडिंग कपड़े मिल जाते हैं. आमतौर पर जहां बाजारों में कुर्ती और सेट्स के दाम ज्यादा होते हैं, वहीं शिवपुरी का यह मार्केट महिलाओं को किफायती दरों पर आकर्षक कपड़े उपलब्ध करा रहा है.
सदर बाजार की सस्ती दुकानें
अगर आप शिवपुरी के सदर बाजार में आएं तो टेकरी की ओर चौकी के पास लगाई गई दुकानों तक जाना होगा. जैसे ही आप मार्केट के अंदर प्रवेश करेंगे, वहां आपको महिलाओं के कपड़ों की कई दुकानें दिखाई देंगी, जो अपने सस्ते दामों के लिए जानी जा रही हैं. बताया जाता है कि इन दुकानों पर सुंदर डिज़ाइन के कपड़े बहुत ही कम दामों में आसानी से मिल जाते हैं. यहां दुकानदार महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग वैरायटी दिखाते हैं. चाहे रोजमर्रा पहनने के कपड़े हों या फिर किसी खास मौके के लिए ड्रेस, इस मार्केट में हर तरह के कपड़े उपलब्ध हैं.
₹100 से ₹400 में लेटेस्ट फैशन
अगर महिलाएं अपने बजट में रहकर अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीदने की सोच रही हैं तो यह मार्केट उनके लिए सबसे बेहतर साबित हो रही है. यहां कुर्ती सेट, प्लाजो सेट, शरारा सेट, शादी और पार्टी के लिए फैंसी ड्रेस, लोअर-टीशर्ट, चुन्नी और अन्य कई प्रकार के कपड़े ₹100 से लेकर ₹400 की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं. कम कीमत होने के बावजूद कपड़ों की क्वालिटी भी ठीक-ठाक बताई जा रही है, जिस वजह से महिलाएं बार-बार इस मार्केट का रुख कर रही हैं. खास बात ये कि यहां कॉलेज जाने वाली छात्राओं से लेकर गृहिणियों तक, हर उम्र की महिलाओं के लिए विकल्प मौजूद हैं.
कम दाम की वजह से पहली पसंद
महिलाओं के लिए यह मार्केट इसलिए भी खास बनता जा रही है, क्योंकि यहां कम दाम में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल रहा है. आज के समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में महिलाएं ऐसे ही बाजार की तलाश करती हैं, जहां कम बजट में भी उनकी जरूरत पूरी हो सके. शिवपुरी का यह सस्ता मार्केट महिलाओं को यही सुविधा दे रहा है. यही वजह है कि अब यह मार्केट महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है और दिन-ब-दिन यहां खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है.
ऑनलाइन जैसी ड्रेस, वो भी सस्ती
जो महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करती हैं, उनको भी ये मार्केट आकर्षित कर रही है. यहां पर ऐसे कपड़े भी उपलब्ध हैं, जो आमतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाई देते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि वही कपड़े यहां ऑनलाइन के मुकाबले कहीं ज्यादा सस्ते दाम पर मिल जाते हैं. ऑनलाइन ट्रेंडिंग ड्रेस कम दाम में मिलना ही इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है. इसी वजह से महिलाएं अब ऑनलाइन की बजाय सीधे इस मार्केट से खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रही हैं.