सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल: विदिशा स्टेट हाईवे पर पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मारी, हेलमेट नहीं होने से सिर फटा – Raisen News

सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:  विदिशा स्टेट हाईवे पर पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मारी, हेलमेट नहीं होने से सिर फटा – Raisen News




भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के कुलहड़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे बेटे तखत सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे पिता प्रेम सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सड़क पर गिरते ही उनका सिर फट गया। जानकारी के अनुसार, गंजबासौदा (विदिशा) निवासी तखत सिंह राजपूत अपने पिता प्रेम सिंह राजपूत के साथ स्कूटी से भोपाल आए थे। शाम करीब 4 बजे वे वापस गंजबासौदा लौट रहे थे। तभी कुलहड़िया मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पिता की हालत नाजुक, विदिशा रेफर टक्कर इतनी भीषण थी कि तखत सिंह की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। घायल पिता प्रेम सिंह को 108 एंबुलेंस से सांची अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विदिशा रेफर कर दिया है। गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बोलेरो पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्थित मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link