पांढुर्णा में स्कूल भवन की मांग, ग्रामीणों का चक्काजाम: 8 घंटे तक बंद रखा रास्ता; देर रात अधिकारियों के आश्वासन पर माने – Pandhurna News

पांढुर्णा में स्कूल भवन की मांग, ग्रामीणों का चक्काजाम:  8 घंटे तक बंद रखा रास्ता; देर रात अधिकारियों के आश्वासन पर माने – Pandhurna News




पांढुर्णा तहसील के भूम्मा गांव में स्कूल भवन की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चक्काजाम किया। ग्रामीण पिछले 6 साल से जर्जर प्राथमिक स्कूल भवन की जगह नए भवन के निर्माण की मांग कर रहे हैं। जर्जर भवन के कारण हो रही परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, प्राथमिक स्कूल का भवन खंडहर हो चुका है। इस वजह से बच्चों को मिडिल स्कूल के अतिरिक्त कमरों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जगह की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। लंबे समय से शिकायत के बावजूद शासन स्तर पर नए भवन की मंजूरी नहीं मिली थी। अधिकारियों ने दिया आश्वासन जाम की सूचना पर सौसर बीआरसी एस. यादव और मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि नए भवन की प्रशासनिक स्वीकृति फिलहाल लंबित है। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जून 2026 तक नए स्कूल भवन की मंजूरी हर हाल में दिला दी जाएगी। देर रात खुला रास्ता 8 घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के भरोसे पर ग्रामीणों ने रात 8 बजे जाम समाप्त किया। चक्काजाम के कारण दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जून तक काम नहीं बढ़ा, तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे।



Source link