बड़वानी में महिलाओं ने की शराबबंदी की मांग: बोलीं- पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती, घरों में झगड़े हो रहे – Barwani News

बड़वानी में महिलाओं ने की शराबबंदी की मांग:  बोलीं- पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती, घरों में झगड़े हो रहे – Barwani News




बड़वानी जिले की ठीकरी तहसील के ग्राम बांदरकच्छ में शराब के बढ़ते नशे से तंग आकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सरपंच विनय खन्ना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने ठीकरी पुलिस थाने पहुंचकर गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब के कारण युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। लोग शराब पीकर घरों में मारपीट और विवाद करते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों और महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सरपंच विनय खन्ना ने बताया कि नशे की लत के कारण आए दिन होने वाले झगड़ों से गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। हालत यह है कि अब शराब तस्कर थाने जाने वाली महिलाओं को भी डराने-धमकने लगे हैं। थाना प्रभारी का आश्वासन ठीकरी थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही गांव का दौरा कर लोगों को समझाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझाइश के बाद भी शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों का मानना है कि यदि सरपंच विनय खन्ना की तरह ही अन्य जनप्रतिनिधि भी दृढ़ संकल्प लें, तो गांवों को नशे की इस बुराई से मुक्त कराया जा सकता है।



Source link