Bhopal Coronavirus Latest News Updates: Quarantine Center Hotels with Isolation Facility, Check Complete List | भोपाल में क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए 19 होटल की लिस्ट जारी, हजार से 1200 रुपए होगा सिंगल रूम का प्रतिदिन का खर्च

Bhopal Coronavirus Latest News Updates: Quarantine Center Hotels with Isolation Facility, Check Complete List | भोपाल में क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए 19 होटल की लिस्ट जारी, हजार से 1200 रुपए होगा सिंगल रूम का प्रतिदिन का खर्च


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Latest News Updates: Quarantine Center Hotels With Isolation Facility, Check Complete List

भोपाल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में 19 हाेटलों में क्वारैंटाइन सेंटर बनाने के साथ मप्र पर्यटन निगम ने भी पांच शहरों में अपने होटलों में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया।

  • मप्र पर्यटन निगम ने भी प्रदेश के पांच शहरों में अपने होटलों को बनाया क्वारैंटाइन सेंटर
  • भोपाल में क्वारैंटाइन बनाए गए होटलों में 400 रूम हैं, यहां पर खुद पेमेंट करना होगा

भोपाल में जिला प्रशासन ने क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए 19 होटलों की सूची जारी कर दी है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में और क्लोज कॉन्ट्रेक्ट या फर्स्ट कॉन्ट्रेक्ट में होने पर सुविधा अनुसार पेमेंट करके इन होटलों में क्वारैंटाइन हो सकता है। यहां पर ठहरने का पेमेंट खुद ही करना होगा। साथ ही इसमें जिला प्रशासन की निगरानी और गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।

होटल में क्वारैंटाइन होने के बाद अपने क्षेत्र के एसडीएम को इसकी सूचना देनी होगी और होटल का नाम बताना होगा। जिसमें संदिग्ध क्वारैंटाइन होगा। मंगलवार को कलेक्टर ने होटलों को क्वारैंटाइन सेंटर बनाने की जानकारी दी थी।

पर्यटन विभाग ने पांच शहरों में होटल बनाए क्वारैंटाइन सेंटर

इधर, पर्यटन निगम ने प्रदेश के पांच शहरों में अपने होटलों को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया है। इसमें भोपाल का होटल लेक व्यू, ग्वालियर का तानसेन रेजीडेंसी, जबलपुर का कल्चुरी रेजीडेंसी, उज्जैन के होटल उज्जयिनी और रीवा का होटल विंध्य रिट्रीट शामिल हैं।

इन 19 होटलों को बनाया क्वारैंटाइन सेंटर

होटल सैंडल वुड कोलार रोड, होटल राधिका पैलेस सर्वधर्म, होटल जलसा होशंगाबाद रोड, होटल ग्रांड रीजेंसी, कोलार, हैप्पी स्टे होटल सर्वधर्म ए सेक्टर, होटल राधा माधव कोलार रोड, होटल बम चिक गोविंदपुरा, होटल राजवंश बाईपास करौंद, होटल कमला भवन गोविंदपुरा, होटल पहल रेसीडेंसी गोविंदपुरा, होटल राजहंस रिसॉर्ट आईएसबीटी, होटल गणपति एमपी नगर जोन 2, होटल रेवा रेजीडेंसी जोन-1, होटल राजहंस रीजेंसी 271 जोन-2 एमपी नगर, होटल सूरज स्टेट हैंगर, होटल विष्णु विलास न्यू मार्केट, होटल श्री पैलेस मार्केट, होटल मिड सिटी न्यू मार्केट, होटल मिड टाउन न्यू मार्केट शामिल हैं |

भोपाल में होटल का सिंगल रूम 1 हजार से लेकर 1200 रुपए

जिला प्रशासन ने जिन 19 होटलों की सूची जारी की है। उनमें एक रूम का प्रतिदिन की दर 1000 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक है। वहीं, डबल रूम की दर प्रतिदिन 1500 रुपए से 2200 तक निर्धारित की गई है। इन होटलों में कुल 400 रूम हैं। यहां पर क्वारैंटाइन हुए लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी व्यवस्था की गई है।

0



Source link