Last Updated:
Iceland Cricket trolls PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन उसका इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना तय नहीं है. वह विश्व कप का बहिष्कार करने की गीदड़भभकी दे रहा है. इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने पीसीबी को ट्रोल करते हुए कहा कि वह विश्व कप में खेलने को तैयार है. स्कॉटलैंड ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम जल्दी फैसला करे कि उसे विश्व कप में खेलना या नहीं. अगर वह टूर्नामेंट का बिहष्कार करती है तो हम खेलने के लिए तैयार हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी या नहीं, इसपर फैसला शुक्रवार को होगा. पीसीबी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप से बाहर किए गए बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ अपने अहम मैच का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है. पीसीबी की गीदड़भभकी के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है. आइसलैंड क्रिकेट ने कहा है कि वह विश्व कप में खेलने को तैयार है. वह पाकिस्तान के पीछे हटने का इंतजार कर रहा है. बांग्लादेश के विश्वकप से हटने के बाद स्कॉटलैंड की टीम को एंट्री मिली है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद कहा कि बोर्ड पुरुषों के टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लेगा.
आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो वह उसकी जगह खेलने को तैयार है. आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा, ‘सच में हमें पाकिस्तान से जल्द फैसला चाहिए कि वह टी 20 वर्ल्ड कप खेल रहा है या नहीं. जैसे ही वह 2 फरवरी को हटेगा, हम श्रीलंका की उड़ान भरने को तैयार हैं. बस मुश्किल यह है कि 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचने के लिए फ्लाइट शेड्यूल बड़ा सिरदर्द है. वैसे भी हमारा जो ओपनर है वह नींद ना आने का मरीज है.’ पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.
We really need Pakistan to decide soon upon their participation in the T20 WC.
We are ready to take off as soon as they pull out on 2nd Feb, but the flight schedule is a logistical nightmare to get us to Colombo in good time for 7th Feb.