Ayush Minister’s brother released from parole on parole and committing criminal activities | आयुष मंत्री का भाई जेल से पैरोल पर छूटकर आपराधिक गतिविधियों को दे रहा अंजाम

Ayush Minister’s brother released from parole on parole and committing criminal activities | आयुष मंत्री का भाई जेल से पैरोल पर छूटकर आपराधिक गतिविधियों को दे रहा अंजाम


जबलपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • हाईकोर्ट में पैरोल निरस्त कराने जनहित याचिका, दो सप्ताह बाद होगी सुनवाई

मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री एवं परसवाड़ा से विधायक रामकिशोर कांवरे के भाई राजकुमार कांवरे की पैरोल निरस्त कराने के लिए जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मंत्री का भाई पैरोल पर छूटकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव और जस्टिस राजीव कुमार दुबे की डिवीजन बैंच ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह के बाद नियत की है। बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की ओर से दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे के भाई राजकुमार कांवरे को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2003 में उसे 7 साल की सजा काटने के बाद पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

पैरोल इस शर्त पर दी गई थी कि आवेदक किसी भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। हाईकोर्ट से सजा के खिलाफ दायर अपील भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद से राजकुमार लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उसने बालाघाट में अवैध रेत के कारोबार पर कब्जा कर रखा है। याचिका में कहा गया राजकुमार पर वर्ष 2003 से 2013 तक लगभग 17 प्रकरण दर्ज हुए हैं। याचिका में अनुरोध किया गया है कि राजकुमार की पैरोल निरस्त की जाए। मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को नियत की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता वरुण तन्खा और शिवेन्द्र पांडे पैरवी कर रहे हैं।



Source link