4,6,4,6,6…कहर बनकर टूटे दुबे, सोढ़ी के ओवर में 29 रन, 15 गेंद में फिफ्टी

4,6,4,6,6…कहर बनकर टूटे दुबे, सोढ़ी के ओवर में 29 रन, 15 गेंद में फिफ्टी


Last Updated:

Shivam Dube 15 ball fifty vs New Zealand Vizag: शिवम दुबे भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को चौथे टी-20 में जीत नहीं दिला पाए हो, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और गगनचुंबी छक्कों से उन्होंने विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में बैठे फैंस का दिल जीत लिया. शिवम दुबे 23 गेंदों में 65 रन बनाए और सिर्फ 15 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी

विशाखापट्टनम: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. ये भारत के लिए टी-20 में युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा के बाद तीसरा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड था. 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारत की आधी टीम सिर्फ 82 रन पर डगआउट लौट चुकी थी, तब शिवम दुबे ने बुधवार की रात मैदान पर चौके-छक्के की बारिश कर डाली. वह 23 गेंद में 65 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक एंड पर बदकिस्मत तरीके से रन आउट हुए और अपनी टीम को सीरीज में लगातार चौथी जीत नहीं दिला पाए.

ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन
12वें ओवर में तो स्पिनर ईश सोढ़ी के खिलाफ यह बाएं हाथ का बल्लेबाज कहर बनकर टूटा. दौ चौके और तीन छक्के की बदौलत उन्होंने ओवर में कुल 29 रन जुटाकर स्टेडियम में बैठे फैंस का जमकर मनोरंजन किया. आउट होने से पहले शिवम दुबे ने 282.6 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के की मदद से 23 गेंद में 65 रन बनाए.





Source link