T20 WC 2026: प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय! 15 पारियों से फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहा ये धुरंधर, कभी 3 शतक ठोक मचाई थी तबाही

T20 WC 2026: प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय! 15 पारियों से फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहा ये धुरंधर, कभी 3 शतक ठोक मचाई थी तबाही


Sanju Samson: सामने टी20 विश्व कप 2026 खड़ा है और एक भारतीय बल्लेबाज का बल्ला खामोश है, ऐसे में उसका प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय माना जा रहा है. ये वही खिलाड़ी है, जिसे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले चारों मैच खिलाए गए, लेकिन वो एक भी पारी में कमाल नहीं दिखा पाया. यह सीरीज टी20 विश्व कप 2026 के लिए बेहद अहम थी, जिसके जरिए टीम इंडिया सभी खिलाड़ियों को परखना चाहती थी. अकेले इस सीरीज में ही नहीं, ये खिलाड़ी पिछली 15 टी20 पारियों से निराश कर रहा है. ये वही स्टार है, जिसने टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक ठोक तबाही मचाई थी, लेकिन अब उसका बल्ला खामोश हो गया है.

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से जिस खिलाड़ी का पत्ता कटने के पूरे चांस हैं, वो कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं. जी हां, अभिषेक शर्मा के साथी और टीम इंडिया के तूफानी विकेटकीपर बैटर संजू खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. फ्लॉप पर फ्लॉप होकर उन्होंने खुद के साथ भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है. संजू ऐसे वक्त में फ्लॉप हुए हैं, जब दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा कि वो टी20 विश्व कप में एक आउट ऑफ फॉर्म ओपनर के साथ मैदान पर उतरे, इसलिए संजू का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है. अब सवाल ये है कि अगर संजू बाहर हुए तो अभिषेक के साथ कौन सा खिलाड़ी ओपन करेगा.

संजू की जगह किसे मिलेगा मौका?

अगर संजू टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हुए तो ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं. जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर 2023 के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने 76 और 32 रनों की विस्फोटक पारियां खेलकर अपना दावा भी मजबूत किया है. वो पहली गेंद से छक्के लगा रहे हैं, जो टीम इंडिया को एक विस्फोटक शुरुआत दिला सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू की पिछली 4 पारियां 10, 6, 0, 24 की रही हैं, अब भारत को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना है, देखना होगा कि क्या इस मैच में भी संजू को मौका मिलता है या फिर उनकी जगह ईशान किशन से ओपनिंग कराई जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source


आखिरी 15 पारियों के आंकड़े कर रहे हैरान

इसमें कोई शक नहीं है कि संजू एक स्टार बैटर हैं, लेकिन हाल के दिन उनके लिए ठीक नहीं रहे हैं. खराब फॉर्म के चलते बार-बार उनसे निराशा मिली है. आखिरी 15 पारियों में संजू सिर्फ 17.46 की औसत और 129.06 के स्ट्राइक रेट से 262 रन बना पाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी आई है. उन्होंने 45 बॉल पर 56 रन किए थे. बाकी 7 दफा वो 10 से कम रन पर आउट हो गए हैं. 2 बार ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं. एक बार खाता तक नहीं खुला. ये आंकड़े संजू की प्लेइंग 11 से छुट्टी करा सकते हैं.

भारत के लिए 3 शतक लगा चुके हैं संजू

संजू सैमसन 2014 से टी20 खेल रहे हैं, लेकिन कभी टीम में रेगुलर जगह नहीं बना पाए. वो अंदर-बाहर होते रहे. पिछले टी20 विश्व कप 2024 में भी वो टीम का हिस्सा थे, लेकिन खेलने का मौका कम मिला. अब इस बार उन्हें शुभमन गिल के ऊपर तरजीह दी गई है, लेकिन विश्व कप 2026 से ठीक पहले संजू कमाल दिखाने में फेल रहे हैं. ये वही संजू हैं, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए तीन शतक ठोक चुके हैं. 56 टी20 मैचों में उनके नाम 3 शतक और 3 फिफ्टी दर्ज हैं. 24.36 की औसत से कुल 1072 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बल्लेबाज सस्पेंड, फिक्सिंग के आरोपों में चला ICC का हंटर, 14 दिन में देनी होगी सफाई

 



Source link