बड़वानी में दिनदहाड़े चोरी, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी: CCTV, शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस – Barwani News

बड़वानी में दिनदहाड़े चोरी, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी:  CCTV, शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस – Barwani News




बड़वानी जिले के पानसेमल नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। वार्ड 12 स्थित खड़की रोड पर संजय मित्तल के निवास से अज्ञात चोर ने ढाई लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी राहुल अग्रवाल के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। उस समय घर पर ताला लगा हुआ था, क्योंकि परिवार सेंधवा अपने बड़े भाई के यहां गया हुआ था। बुधवार रात को परिवार घर लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कपास का व्यवसाय करने वाले संजय अग्रवाल ने बताया कि चोर ने लोहे की रॉड से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारियां खोलकर ढाई लाख रुपये नकद, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के टॉप्स, एक सोने की अंगूठी, सोने की नाक की वाली और पायजेब सहित कई आभूषण चुरा लिए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वैगन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।



Source link