क्या T20 विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक और सुंदर? आखिरी मुकाबले से पहले बड़ा खुलासा

क्या T20 विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे तिलक और सुंदर? आखिरी मुकाबले से पहले बड़ा खुलासा


टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में महज हफ्ते भर का समय रह गया है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में पूरी तरह से डूबी हुई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. आगामी विश्व कप से पहले टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट के चलते बाहर हो गए थे. उनके साथ टीम इंडिया से वॉशिंगटन सुंदर भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे. दोनों की चोट ने भारतीय मैनेजमेंट की टेंशन को डबल कर दिया था.  ऐसे में दोनों ही स्टार खिलाड़ियों की चोट भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द थी. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो दोनों ही स्टार खिलाड़ी टी20 विश्व कप से पहले फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं.

तिलक और सुंदर
क्रिकबज कि रिपोर्ट्स कि मानें तो स्टार ऑलराउंडर टी20 विश्व कप से पहले पुरी तरह से फिट हो जाएंगे. बता दें कि सुंदर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मुकाबले में बुरी तरह  से चोट लग गई थी.जिसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं.  वह बीसीसीआई में स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब प्रोग्राम में लगातार जुड़े हुए हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं .

वार्म अप मैच में दिखेंगे तिलक?
बता दें कि टीम इंडिया विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई है. उससे ठीक पहले 4 फरवरी को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेगी. उम्मीद लगाई जा रही है  कि सुंदर अगर पूरी तरह से फिट हो गए, तो वह यह मैच खेल सकते हैं. हालांकि, इस पर अभी किसी भी तरह कि आधिकारिक पुष्टि नहीं है. ऐसे में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा वह वॉर्म अप मैच में शिरकत करेंगे या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source


7 जनवरी को हुए थे डिस्चार्ज
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो तिलक वर्मा को 7 जनवरी से ही अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया था. वह बीसीसीआई के बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रोग्राम में लगातार लगे हुए थे.  ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं हैदराबाद के ताबड़तोड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा 4 अक्टूबर को वॉर्म अप मैच में शिरकत करते दिख सकते हैं. हालांकि, इसपर अभी किसी भी तरह का किसी का कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं सामने आया है.



Source link