मंधाना की कप्तानी पारी,आरसीबी WPL 2026 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

मंधाना की कप्तानी पारी,आरसीबी WPL 2026 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी


Last Updated:

Royal Challengers Bengaluru qualified for WPL final: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई. यूपी वॉरियर्स की ओर से रखे गए 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट नुकसान पर जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. आरसीबी की ओर ओपनर ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए जबकि स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़ा.

स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़कर आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया.

नई दिल्ली.  स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. आरसीबी ने 144 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए और खिताबी मुकाबले में प्रवेश कया. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद 54 रन बनाए जबकि ओपनर ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन की धुआंधार पारी खेली. आरसीबी ने 8 मैचों में 12 अंकों के साथ टॉप पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया. उसे 6 मैचों में जीत मिली जबकि दो में हार हुई.

यूपी वॉरियर्स की ओर से रखे गए 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी. इसके बाद हैरिस 25 रन से अपना शतक चूक गईं. ग्रेस के आउट होने के बाद स्मृति ने एक छोर संभाले रखा. हैरिस ने दो छक्के और 13 चौके लगाए वहीं मंधाना ने दो छक्के के साथ आठ चौके जड़े. जॉर्जिया वोल 16 रन पर नाबाद लौटीं.

स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़कर आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया.

इससे पहले, नाडिन डि क्लर्क के चार विकेट की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोरदार वापसी करते हुए यूपी वॉरियर्स को तेज शुरुआत के बावजूद आठ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया. प्ले ऑफ में जगह के लिए करो या मरो जैसे मुकाबले में वॉरियर्स ने सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे को बाहर कर दीप्ति शर्मा को मेग लैनिंग के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा. यह फैसला शुरुआत में काफी सफल रहा.

दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में 55 रन (छह चौके, एक छक्का) की शानदार पारी खेली. दीप्ति और लैनिंग (41) ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 72 रन की साझेदारी कर मौजूदा सत्र में टीम को सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दिलाई.  इससे टीम को तेज शुरुआत मिली, लेकिन क्लर्क ने बीच के ओवरों में 22 रन पर चार विकेट और  ग्रेस हैरिस (तीन ओवर में 22 रन पर दो विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रनगति पर ब्रेक लगा दिया. आठ ओवर में बिना विकेट के 74 रन बनाने वाली यूपी वॉरियर्स की टीम 13.2 ओवर में 103 तक पहुंचने में चार विकेट गंवा दिये। दीप्ति ने एक छोर संभाले रखा लेकिन  लगातार विकेट गिरते रहे और रन रेट भी धीमा हो गया.

शुरुआत में दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले तीन ओवर में सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन श्रेयांका पाटिल के ओवर में गियर बदल दिया. दीप्ति ने फुल टॉस पर चौका लगाया, जबकि लैनिंग ने क्रीज में आगे बढ़कर स्क्वायर लेग पर जोरदार शॉट खेला, जिससे यह ओवर मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ. दीप्ति ने इसके बाद लॉरेन बेल को निशाना बनाया, वहीं लैनिंग ने सायली सतघरे के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा. सातवें ओवर में रेड्डी के खिलाफ 18 रन बने, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तीन बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा.

सात ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन बनाकर यूपी वॉरियर्स 200 के स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद टीम की पारी बिखर गई. डि क्लर्क ने पहली सफलता दिलाते हुए लैनिंग को 30 गेंदों में 41 रन (छह चौके, एक छक्का) पर आउट किया और फिर  एमी जोन्स (एक) को पगबाधा कर दिया. हैरिस ने इसके बाद हरलीन देओल (14 गेंदों में 14) और क्लो ट्रायोन (छह) को लगातार ओवरों में आउट कर यूपी वॉरियर्स की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

homecricket

मंधाना की कप्तानी पारी,आरसीबी WPL 2026 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी



Source link