आगर मालवा जिले में शुक्रवार को भी ठंड का असर बना रहा। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, बादलों के बीच से निकली धूप ने दिन में लोगों को थोड़ी राहत दी। जिले में कोहरा न के बराबर रहा, जिससे विजिबिलिटी सामान्य बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री रहने का अनुमान है। ठंड के बावजूद, जिले में कोहरा न होने से यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही। ठंडी हवाओं के कारण बच्चों पर असर पड़ सकता है, जो गर्म कपड़े पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ठंडी हवाओं से सुबह-शाम ठिठुरन ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी के चलते सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की गई। वहीं, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।
Source link