क्रिकेट जगत में कई महान खिलाड़ी हुए. क्रिकेट का दुनिया में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड स्थापित होते रहते हैं. वहीं, हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के बारे में, जिन्होंने बीते 1 दशक से भी ज्यादा क्रिकेट खेला है और उन्होंने समय के साथ अपनी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस के दम पर दुनिया भर में अपने नाम का डंका पीटा है. आपको जानकर हैरानी होगी ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा हैं. दरअसल, रोहित ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी. वह लंबे समय तक भारतीय टीम के हिस्सा रहे हैं. हालांकि, साल 2024 में उन्होंने टी20 क्रिकेट और फिर 2025 में टेस्ट क्रिकेट में संन्यास लेने का काम किया. अब रोहित सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पूरे क्रिकेट जगत में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है.
रोहित शर्मा हैं नंबर 1
रोहित शर्मा ने साल 2007 से अभी तक टीम इंडिया की ओर से 508 मैचों की 541 पारियों में 42.79 की औसत से 20109 रन बनाए हैं. साथ ही इस दौरान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 650 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. वह आज भी क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी हैं. रोहित के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं भटकता है. रोहित ने अपने करियर में ओवरऑल अभी तक 50 शतक और 111 अर्धशतक जड़ने का काम किया है.
क्रिस गेल
दूसरे नंबर पर कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है. उन्होंने अपने करियर में ओवरऑल 483 मैचों की 551 पारियों में 19593 रन बनाए. गेल को यूनिवर्स बॉस भी कहा गया है. इस दौरान उनका औसत 37.89 का रहा है. वहीं, गेल ने अपने करियर में ओवरऑल 42 शतक और 105 अर्धशतक ठोके हैं. बात करें अगर छक्कों की तो क्रिस गेल के नाम 553 छक्कों ठोकने का रिकॉर्ड है.
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में सबसे खूंखार बल्लेबाजों में से एक शाहिद अफरीदी हैं. अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से जमकर कोहराम मचाया है. अफरीदी ने अपने लंबे इंटरनेशनल करियर में 524 मैचों की 508 पारियों में 11196 रन बनाए हैं. अपने 20 साल के करियर में अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 476 छक्के लगाने का काम किया है. वह सबसे ज्यादा छक्के ठोकने के मामले में तीसरे खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें: टी20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, आयरलैंड के खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड