अमेरिका ने T20 WC के लिए टीम का किया ऐलान, भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान

अमेरिका ने T20 WC के लिए टीम का किया ऐलान, भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान


Last Updated:

USA Announced squad for icc t20 world cup: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम के कप्तान भारतीय मूल के मोनांक पटेल होंगे. यूएसए की टीम भारत के ग्रुप में है.दोनों टीमें 7 फरवरी को आमने सामने होंगी.

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया.

दुबई. अमेरिका ने पिछली बार खेलने वाले 15 में से 10 खिलाड़ियों को सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया है. अमेरिका अपना पहला मैच मुंबई में सह-मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ खेलेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पिछले साल 23 सितंबर को आईसीसी की सदस्यता के नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते अमेरिका क्रिकेट को सस्पेंड कर दिया था.

इसलिए टीम का चयन एक नई चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसे आईसीसी और अमेरिका की ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया.

अमेरिका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराया था और सुपर आठ तक पहुंचा था. अमेरिका ने तैयारी के लिए श्रीलंका में कई हफ्ते ट्रेनिंग की. अमेरिका को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है.

टीम इस तरह है: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केंजिगे, शैडले वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

अमेरिका ने T20 WC के लिए टीम का किया ऐलान, भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान



Source link