भूल जाते हैं नेम रिएक्शन? टीचर ने बताया केमिस्ट्री टॉपर बनने का सीक्रेट तरीका

भूल जाते हैं नेम रिएक्शन? टीचर ने बताया केमिस्ट्री टॉपर बनने का सीक्रेट तरीका


Last Updated:

Board exam tips : मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल की 12th केमिस्ट्री परीक्षा 18 फरवरी को है. नीता यादव ने ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और फिजिकल की तैयारी के लिए एनसीईआरटी व रिवीजन पर जोर दिया है.

सागर : मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा बोर्ड परीक्षा लिए जाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. 10 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. अब बोर्ड एग्जाम का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जैसे-जैसे समय गुजर रहा है तारीख नजदीक आ रही है बच्चों की धड़कनें बढ़ती जा रही है. अलग-अलग विषय पर बच्चों की पकड़ होती है तो कुछ विषयों में कमजोरी भी होते हैं. ऐसे ही अगर 12th के स्टूडेंट की बात करें तो केमिस्ट्री ऐसा सब्जेक्ट होता है जिसमें इस्तेमाल किए जाने वाले सूत्र थ्योरी और उनके रासायनिक नाम परीक्षा में भारी पड़ जाते हैं, तो ऐसे में केमिस्ट्री के विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए बाकी बचे दिनों में किस तरह से पढ़ाई करनी है इसको हम एक्सपर्ट टीचर से जानेंगे.

केमिस्ट्री को ऑर्गेनिक और इन ऑर्गेनिक में बांट लें
12th का केमिस्ट्री का एग्जाम 18 फरवरी को है तो ऐसे में मोटा-मोटी 20 दिन कम समय शेष रह गए हैं. दूसरे सब्जेक्ट के साथ केमिस्ट्री को फोकस में रखते हुए किस तरह इसकी तैयारी कर सकते हैं. इसको लेकर सागर के एमएलबी सीएम राइस स्कूल में केमिस्ट्री की टीचर जो पिछले 17 सालों से इस सब्जेक्ट की विशेषज्ञ नीता यादव ने बताया की केमिस्ट्री को फिजिकली रूप में ऑर्गेनिक और इन ऑर्गेनिक में बांट लें .

अगर आपका ऑर्गेनिक अच्छा है तो इसमें सबसे पहले जितने भी नेम रिएक्शन है, उनको पहले याद कर ले याद करने के बाद आपको जो अभिक्रिया पूर्ण करनी है, जो कंप्लीट द रिएक्शन करने आता है. वह प्रेक्टिस करना है, किसी भी नोट कॉपी को बनाएं और उसमें सारे रिएक्शन लिख ले और फिर उनको डेली रिवाइज करें क्योंकि नेम रिएक्शन ही बच्चे भूलते हैं ऐसे में स्टूडेंट को डेली रिवाइज करना है.

अब इसमें बात करें इन ऑर्गेनिक क्षेत्र की तो पीरियोडिक टेबल याद करनी होगी. यह याद होनी भी चाहिए इसको याद करने के लिए बच्चा जहां पर पढ़ने बैठता है, वहां पर अपने सामने लगा कर रखे अगर कुछ नहीं हो सकता है तो पहले ट्रांजैक्शन सीरीज जो 3D वाली सीरीज होती है उसको याद करके रखें. स्कैंडियम से जिंक क्योंकि ज्यादा क्वेश्चन स्कैंडियम और जिंक से रिलेटेड ही आते हैं.

हर चैप्टर के फार्मूला लिख कर रखें
फिजिकल की बात करें तो बच्चों को सारे फार्मूले लिखकर रखने चाहिए. चार चैप्टर हैं तो उसमें बच्चे क्या करें, हर चैप्टर के फार्मूला लिख कर रखें ताकि इसमें जो न्यू मेरिकल आए उसको आप सॉल्व कर सकें. पिछले सालों के पेपर में हमने देखा है पहले न्यूमेरिकल के साथ थ्योरी क्वेश्चन आता था लेकिन अब क्या होता है कि न्यूमेरिकल ही होता है.

ऑप्शन में एक न्यूमेरिकल में आएगा या दूसरा न्यूमेरिकल आएगा फार्मूला याद रहेगा तो वह करके आ पाएगा. जितना हो सके अधिक से अधिक पेपर पिछले लगाए और एनसीईआरटी पर ध्यान दें, क्योंकि जो पेपर आते हैं वह एनसीईआरटी के ही होते हैं ऐसे में उनका हंड्रेड परसेंट रिजल्ट आ सकता है. अगर आपको लग रहा है कि बहुत सारा पढ़ने को है तो एनसीईआरटी उठाओ.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homecareer

भूल जाते हैं नेम रिएक्शन? टीचर ने बताया केमिस्ट्री टॉपर बनने का सीक्रेट तरीका



Source link