W,W,W… टी20 वर्ल्ड कप से पहले सैम करन ने गेंद से मचाई तबाही

W,W,W… टी20 वर्ल्ड कप से पहले सैम करन ने गेंद से मचाई तबाही


Last Updated:

Sam Curran hattrick news: सैम करन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की. करन ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में मेजबान टीम के तीन बल्लेबाजों को लगातार गेंदों पर आउट किया. करन टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने.

सैम करन ने टी20 में ली हैट्रिक.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से एक सप्ताह पहले इंग्लैंड के गेंदबाज ने क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपनी गेंदों से तबाही मचा दी है. करन ने टी20 इंटरनेशनल मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में हासिल की. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में करन ने अपनी तीन ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर 3 विकेट निकाले. करन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने.

सैम करन (Sam Curran ) ने श्रीलंका की पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर दासुन शनाका को हैरी ब्रुक के हाथों कैच कराया जबकि पांचवीं गेंद पर उन्होंने महेश तीक्ष्णा को जेमी ओवरर्टन के हाथों लपकवाया वहीं छठी गेंद पर मथीसा पथिराना को क्लीन बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की.  शनाका 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए वहीं तीक्ष्णा और पथिराना अपना खाता भी नहीं खोल सके.

सैम करन ने टी20 में ली हैट्रिक.



Source link