In the desire of a small family, people away from the elderly, such children will be bereft of grandparents’ love | छोटे परिवार की चाहत में लोग बुजुर्गों से दूर, ऐसे तो बच्चे दादा-दादी के प्यार से महरूम हो जाएंगे

In the desire of a small family, people away from the elderly, such children will be bereft of grandparents’ love | छोटे परिवार की चाहत में लोग बुजुर्गों से दूर, ऐसे तो बच्चे दादा-दादी के प्यार से महरूम हो जाएंगे


शिवपुरी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बुजुर्ग दिवस पर पौधा देकर किया वरिष्ठजनों का सम्मान

मकान बनाना बड़ी बात नहीं, उसे घर बनाना बडी बात है, क्योंकि घर बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों के प्रेम से मिलकर ही बनता है। जब तक घर में यह सभी शामिल नहीं होंगे तब तक घर मकान रहेगा वह घर नहीं बन सकता। यह बात सेवानिवृत भूमि विकास बैंक के अधिकारी बी एस मिश्रा ने बुजुर्ग दिवस पर शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर कही। इस दौरान सभी बुजुर्गों को पौधे देकर उनका सम्मान किया गया।

उन्होने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में संयुक्त परिवार की परंपरा कम होती जा रही है। पहले जहां घर-परिवार के बुजुर्गों का सर्वोच्च स्थान हुआ करता था। अब उसमें कमी आ रही है। छोटे परिवार की चाहत में लोग अपने बुजुर्गों से दूर हो रहे हैं। बच्चे दादा-दादी के प्यार से महरूम हो रहे हैं। हम आज जो भी हैं, घर के बुजुर्गों की ही बदौलत हैं। इसलिए हमें उनकी अनदेखी नहीं वरन उनका सम्मान करना चाहिए। सीनियर सिटीजन कमल किशोर सोनी ने कहा कि हमें आज सम्मान में पौधे पाकर बहुत खुशी हुई।

पौधे प्रकृति में पर्यावरण को हरा भरे रखने में मदद करते है,हमें अपने बुजुर्गों का ख्याल भी पौधों की भांति रखना चाहिए जिससे कि परिवार में खुशियां और संस्कार बने रहें। कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि भारतीय परंपरा में हमेशा से बुजुर्गों का सम्मान होता आ रहा है। पिछले कुछ दशकों में पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने के कारण अपने देश में भी बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक है। कार्यक्रम में समाजसेवी निखिलेश कुश्वाहा और माला मिश्रा ने पौधे देकर बुजुर्गों का सम्मान किया।

शिवपुरी | परिवार के वृद्धजन जन परिवार की जड़ें होते हैं। हमें उनका संरक्षण करना चाहिए। यह बात वृद्धजन दिवस के अवसर पर शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस ने आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान कलावती बाई,कला राठोर, सुशीला बाई, जानकी जाटव, धनिया जाटव का सम्मान किया गया। और इस दौरान मौजूदा लोगों ने उनके अनुभव भी सुने। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग सचिव सना खान, वंदना राठोर सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद थे।



Source link