101 कॉलोनियों का भेजा था प्रस्ताव: 91 नई कॉलोनियों को अगले सप्ताह से मिल जाएगी प्रॉपर्टी गाइड लाइन, अब यहां रजिस्ट्री भी हो सकेगी – Indore News

101 कॉलोनियों का भेजा था प्रस्ताव:  91 नई कॉलोनियों को अगले सप्ताह से मिल जाएगी प्रॉपर्टी गाइड लाइन, अब यहां रजिस्ट्री भी हो सकेगी – Indore News




नई गाइड लाइन (2026-2027) लागू होने के दो महीने पहले इंदौर की प्रॉपर्टी गाइड लाइन में 91 नई कॉलोनियां शामिल होंगी। इसके लिए महानिरीक्षक पंजीयन ने मंजूरी दे दी है। पंजीयन विभाग अपनी प्रक्रिया पूरी कर अगले सप्ताह से इसे लागू भी कर देगा। इसके बाद इन कॉलोनियों में प्लॉटधारक या प्रॉपर्टी लेने वाले रजिस्ट्री करवा सकेंगे। हालांकि इंदौर पंजीयन विभाग ने 101 कॉलोनियों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुख्यालय से 10 कॉलोनियों में अलग-अलग तरह की विसंगति होने से उन्हें रोक दिया है। अब इन्हें अप्रैल से लागू होने वाली नई गाइड लाइन में ही जोड़ा जा सकेगा। वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू ने बताया कि मुख्यालय से 91 कॉलोनियों की मंजूरी आ गई है। जिन 10 कॉलोनियों को छोड़ा है, उनमें लोकेशन की प्रस्तावित दरों में कुछ विसंगतियां थीं। इसलिए फिलहाल उन्हें छोड़ा गया है। मालूम हो, सितंबर में 101 कॉलोनियों का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिली है। इन्हें शामिल करने से आम लोगों को तो फायदा होगा ही, शासन को भी राजस्व मिलेगा। इन कॉलोनियों में 300 से ज्यादा रजिस्ट्री अगले माह होने के आसार हैं। कॉलोनियां, जिनमें अगले सप्ताह से हो सकेगी रजिस्ट्री बीसीएम पनास, एसएमजी हिल्स, क्लासिक मिडोस, शांति एलाइट, शांति सॉलिटेयर, पीएम एलाइट, विमल श्री हिल्स, दीप चित्रा पार्क, श्रीकृपा ग्रीन्स, प्रकृति विहार-बाल्याखेड़ी, नवरतन गोल्ड, पार्वती विहार, सार्थक स्क्वेयर, अक्ष नीम पाम, स्कॉय प्रीमियम सिटी, लीफ आइडियल, प्रणाम परिसर, बुल वेल एमिनेंस, मां गिन्नी विलास, श्रीनाथ गंगा सिटी, कृष्णा प्राइड, श्रीनाथ चंदन सिटी, श्री करणी कुंज, लीफ सिटी, ड्रीम कनक कॉरिडोर गोल्ड, श्री स्वस्तिक बिजनेस पार्क, स्काय मेगासिटी, शांति विहार एक्सटेंशन, पार्वती पार्क, सिंगापुर इंडस्ट्रियल पार्क, मंगला क्लासिक, रुद्राक्ष आनंद, धन सिटी, हीरा रेसीडेंसी एमवीएस आरंभ, वर्धमान आईरिश कॉरिडोर, अलक्क्षा कॉरिडोर बी, ल्यूमिनस कॉरिडोर-3 व अहाना रेसीडेंसी सहित अन्य कॉलोनियां शामिल हैं। 10 कॉलोनी/लोकेशन, जिन्हें फिलहाल नहीं मिली मंजूरी श्री कन्हैया विहार लिंबोदी, नंदमहल कॉलोनी खजराना, सिद्धि विनायक रेसीडेंसी खजराना, ट्यूलिप पार्क ब्राह्मणखेड़ी, शांति पैराडाइज लीला एस्टेट बारोली, शंकरा निकेतन बारोली, गुरुकृपा रेसीडेंसी गारीपिपल्या, शंकरा निकेतन एक्सटेंशन बारोली, तत्व ग्रीन मुकाता, वरदानिया एस्टेट मांगलिया सड़क। नई गाइड लाइन के लिए भी पंजीयन ने बुलाए प्रस्ताव वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति मंजुलता पटेल ने बताया वित्तीय वर्ष 2026-27 की गाइड लाइन तैयार करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नई गाइड लाइन में नई लोकेशन या नई बनी कॉलोनियों को जोड़े जाने के लिए प्रस्ताव/आवेदन बुलाए हैं। इसके लिए संबंधित कॉलोनाइजर को आवेदन के साथ सभी अनुमतियों (टीएनसी नक्शा, रेरा आदि) सहित संबंधित कार्यालय वरिष्ठ जिला पंजीयक/जिला पंजीयक, इंदौर-1, 2, 3 व 4 में दे सकते हैं।



Source link