Balaghat: 8वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मां बनाने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, हॉस्टल वार्डेन सस्पेंड

Balaghat: 8वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मां बनाने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, हॉस्टल वार्डेन सस्पेंड


Last Updated:

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली 8वीं की छात्रों ने बच्चे को जन्म दिया है. इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है. फिलहाल, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं. जानें पूरा मामला…

Balaghat News: बालाघाट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बीती 28 जनवरी को जिला अस्पताल में कक्षा 8वीं की छात्रा को भर्ती कराया गया. कुछ देर बाद वह एक बच्चे को जन्म देती है. इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया. बताया गया कि छात्रा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. ऐसे में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामला उजागर होने पर एक जांच कमेटी बनी और हॉस्टल में जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, वार्डन को निलंबित कर दिया गया है.

13 साल की उम्र में बनी मां
लोकल 18 की टीम मामले की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंची. जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया, नाबालिग छात्रा को 28 जनवरी को ही भर्ती कराया गया था. उसी दिन उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई. फिर उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया. फिलहाल वह देखरेख में है और जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, छात्रा की उम्र 13 साल है.

प्रेगनेंसी का पता 17 जनवरी को चला
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने पूछताछ में बताया कि 20 अप्रैल 2025 को गांव के ही रहने वाले एक नाबालिग लड़के (17 साल) ने बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया था. इसके बाद किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी थी. डर की वजह से छात्रा ने किसी को जानकारी नहीं दी. लेकिन, 17 जनवरी को पेट में दर्द की वजह से वह हॉस्टल से पिता के साथ घर आई. फिर मां के साथ डॉक्टर के पास इलाज के पहुंची. तब पता चला की वह प्रेग्नेंट है. फिर 28 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने शिशु को जन्म दिया. बता दें कि तीन साल पहले परिजनों ने बच्ची को हॉस्टल भेजा था, वह बहुत कम हॉस्टल में आती थी.

आरोपी नाबालिग लड़का गिरफ्तार
मामले में आरोपी नाबालिग लड़के पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सिवनी किशोर प्रेक्षण गृह में भेज दिया गया है. महिला थाना प्रभारी किरण वरकड़े ने बताया कि अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के आधार पर शुरुआती कार्रवाई की गई. आगे की कार्रवाई के लिए गढ़ी थाने के लिए जांच भेज दी गई है.

छात्रावास प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
मामले के उजागर होने के बाद से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, हॉस्टल जिला शिक्षा केंद्र के दायरे में आता है. ऐसे में इस मामले में जीपी बर्मन ने हॉस्टल वार्डन की गलती स्वीकारते हुए बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ रही बच्ची की तबीयत ठीक नहीं रहती थी. ऐसे में ज्यादातर समय वह घर पर ही रहती थी. 13 मार्च 2025 को वह घर गई थी. इसके बाद वह जुलाई में आई थी. हॉस्टल में कम दिन के लिए आई और तबीयत खराब होने की बात कर घर चली जाया करती थी.

हॉस्टल अधीक्षिका सस्पेंड
मामले में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने हॉस्टल अधीक्षिका चैनबती सैयाम को सस्पेंड कर दिया है. अधीक्षिका ने छात्रा के छात्रावास से बार-बार अनुपस्थित रहने पर एवं उसके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर पालकों से संपर्क नहीं किया और बात यहां तक बढ़ गई. दरअसल, हॉस्टल में रह रही बच्चियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होती है. ऐसे में इस बात पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

8वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मां बनाने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार



Source link