छतरपुर में बरसे ‘सोने के सिक्के’, मिट्टी ने उगला 500 साल पुराना खजाना! रात में मची लूट, देखें VIDEO
छतरपुर में बरसे ‘सोने के सिक्के’, मिट्टी ने उगला 500 साल पुराना खजाना! रात में मची लूट, देखें VIDEO
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क सुधार के लिए डाली गई मिट्टी में पुराने सिक्के निकलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो फैलते ही रात के अंधेरे में ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा. मोबाइल की रोशनी में सिक्के बटोरने की होड़ मच गई. मामला बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का है, जहां दावा किया जा रहा कि मिट्टी से निकले ये सिक्के करीब 500 साल पुराने और सोने के हैं. खजाने की चर्चा फैलते ही सैकड़ों लोग खुदाई वाली जगह पर मिट्टी छानते नजर आए. हैरानी की बात ये रही कि खबर सामने आने के बाद भी देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे.