Last Updated:
Suryakumar yadav created history: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में टी20 में सबसे तेज 3,000 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सिर्फ 1822 गेंद में यह मुकाम हासिल किया. यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 1947 गेंद में 3,000 रन पूरे किए थे.
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले जिसने भी कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर सवाल उठाया था उन सभी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान जवाब मिल गया. टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसमें ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान के बल्ले से 63 रन की पारी आई. इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में इतिहास रच दिया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Make that 3⃣0⃣0⃣0⃣ T20I runs and counting for Captain Suryakumar Yadav 🔥🔥