Team India New World Record 69 Sixes: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज का शोर अब थम चुका है. भारत ने 4-2 से इस सीरीज को अपने नाम किया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बनाकर कीवी टीम को 225 रनों पर रोका और 46 रनों से बड़ी जीत हासिल की. जीत के हीरो ईशान किशन हैं, जिन्होंने 42 गेंद पर सेंचुरी लगाई, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज कप्तान सूर्यकुमार यादव को मिली, जिन्होंने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए. ये पूरी सीरीज रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रही है. पहले मैच से लेकर आखिरी तक कई रिकॉर्ड बने और टूटे. आखिरी मुकाबले में भारत ने 23 छक्के ठोके और इस सीरीज में छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.
इंग्लैंड का रिकॉर्ड टूटा भारत अब 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन चुकी है. इस सीरीज में उसने कुल 69 छक्के लगाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में कुल 64 सिक्स मारे थे. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 सिक्स लगाए थे.
किशन ने 10 तो कप्तान ने उड़ाए 6 छक्के
5वें T20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कहर बरपाया. नतीजा ये हुआ कि जब 20 ओवर खत्म हुए तो बोर्ड पर स्कोर 271 रन था. नंबर 3 पर उतरे ईशान किशन के बल्ले से 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी निकली. उन्होंने अकेले ही 10 छक्के मारे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए, जिसमें 6 सिक्स शामिल थे. हार्दिक पांड्या ने 17 बॉल पर 4 छक्कों के दम पर 42 रन किए. अभिषेक शर्मा ने 2 जबकि शिवम दुबे ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का ठोका. इस तरह पूरी पारी में 23 छक्के लगे.
23 छक्कों के साथ अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20 मैच में भारत ने 23 छक्के मारे. इसके साथ ही उन्होंने खुद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह इंटरनेशनल में एक मैच में किसी टीम द्वारा लगाए गए ये अभी तक का संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है. इससे पहले भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के मैदान पर कुल 23 छक्के उड़ाए थे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत के 3 धुरंधर, तबाही मचाकर निकाला न्यूजीलैंड का दम, 4-1 से सीरीज जीता भारत