बेशर्मी की हद! उस्मान की चकिंग पर रमीज राजा का बचाव, ग्रीन पर ही उठाए सवाल

बेशर्मी की हद! उस्मान की चकिंग पर रमीज राजा का बचाव, ग्रीन पर ही उठाए सवाल


Last Updated:

Ramiz Raja defends Usman Tariq chucking: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर विवादों में उस्मान तारीक को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने एक बड़ा दिया है. रमीज राजा ने उस्मान के बॉलिंग को डिफेंड करते हुए उल्टे कैमरून ग्रीन को ही सलाह दे डाली है.

रमीज राजा ने उस्मान तारीक को किया डिफेंड

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारीक के बॉलिंग एक्शन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में उस्मान के बॉलिंग एक्शन को लेकर कैमरून ग्रीन ने लाइव टीवी पर अपनी आपत्ति जताई. कैमरून ग्रीन के इस आपत्ति पर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आलोचना की है. कैमरून ग्रीन को जब उस्मान तारीख ने आउट किया तो पवेलियन लौटते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सिर हिलाते हुए उस्मान के एक्शन की नकल की.

कैमरून ग्रीन ने ऐसा इशारा किया कि उस्मान चक्किंग’ कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं है जब उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठा है. उस्मान रनअप के बीच में रुककर बहुत गोल हाथ से गेंद डालते हैं. इसके कारण उन्हें लेकर कई आईएलटी20 और पाकिस्तान सुपर लीग में कई बार शिकायत भी की गई है.

रमीज राजा ने कैमरून ग्रीन पर क्या कहा

पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के मैच में कमेंट्री के दौरान रमीज राजा ने कैमरून ग्रीन की आलोचना करते हुए कहा, ‘आपको उस्मान तारीक के एक्शन को संभालना होगा. बात इतनी ही सीधी है. ये चीजों को देखने का गलत तरीका है.” बता दें कि तारिक के एक्शन की दो बार रिपोर्ट हो चुकी है लेकिन दोनों बार उन्हें क्लीन चिट मिली है. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक जब तक गेंदबाज 15 डिग्री से ज्यादा कोहनी नहीं मोड़ता तब तक उसका एक्शन मान्य है.”

तारिक ने अपनी एक्शन को लेकर कहा था कि, “मेरी बांह में दो कोहनी हैं. मेरी बांह नेचुरली मुड़ती है. मैंने टेस्ट करवाया है और क्लियर हुआ हूं. सबको लगता है मैं हाथ मोड़ता हूं, लेकिन ये बायोलॉजिकल है.”

पाकिस्तान ने 90 रन से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने एकतरफा अंदाज में मैच को अपने नाम किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 198 रन बनाए. पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सबसे बड़ा टी20 स्कोर भी है. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के स्पिनर्स के सामने जूझती रही.

सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए, जिसमें अबरार अहमद ने 3 विकेट 14 रन देकर और शादाब खान ने 3 विकेट 26 रन देकर लिए. ग्रीन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 15.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान ने 90 रन से मैच को अपने नाम कर लिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बेशर्मी की हद! उस्मान की चकिंग पर रमीज राजा का बचाव, ग्रीन पर ही उठाए सवाल



Source link