MP News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें…
Ujjain News: 6 से 15 फरवरी तक महाकालेश्वर मंदिर में महापर्व, सुरक्षा और सुव्यवस्था पर जोर
Mahashivratri Celebration 2026: उज्जैन में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक महाशिवरात्रि महापर्व 2026 मनाया जाएगा. इसके मद्देनजर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र और श्री महाकाल लोक में दर्शन व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने मंदिर क्षेत्र का आंतरिक और बाह्य निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उपायों की समीक्षा की.
Bhopal News: भोपाल में साइबर गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: भोपाल में दान के नाम पर साइबर ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के एक समाजसेवी ट्रस्ट के अध्यक्ष को भोपाल बुलाकर बंधक बना लिया और ट्रस्ट के बैंक खाते की जानकारी देने का दबाव बनाया. जानकारी देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और करीब पांच दिनों तक अलग-अलग होटलों में रखा गया. आरोपी दान के बजाय साइबर ठगी के लिए ट्रस्ट के खाते का इस्तेमाल करना चाहते थे. मामले में ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सरगना के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के 31 मामले दर्ज हैं.
CG News: सीएम विष्णु देव साय आज कोरबा-सरगुजा दौरे पर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा और सरगुजा के दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2:25 बजे अंबिकापुर पहुंचकर माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे.
CM Mohan Yadav News: गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, देर रात भोपाल लौटेंगे
CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3:55 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट पहुंचकर वहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. रात 9:30 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होकर वापसी करेंगे.
MP Weather News: मध्य प्रदेश में 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather Updates: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा. प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी-बारिश से कई इलाकों में नुकसान हुआ है. ग्वालियर और रीवा-सागर संभाग में बारिश के आसार हैं, जबकि सुबह के समय कोहरे की चेतावनी दी गई है. दतिया और खजुराहो में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं. भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के कारण गेहूं की फसलें गिर गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.