भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ था
पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने रावण दहन कार्यक्रम के मंच से कहा कि यह त्योहार हमें बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है. तीन नवंबर को भी अधर्म पर धर्म की जीत होगी. उन्होंने कहा कि कुंभकर्ण और मेघनाथ इस बार गायब हुए हैं, आगे रावण भी गायब हो जाएगा
- News18Hindi
- Last Updated:
October 26, 2020, 11:03 PM IST
रावण दहन कार्यक्रम में लोगों को बिना मास्क एंट्री नहीं दी गई थी. व्यापारी संघ ने यहां आने वाले लोगों के लिए फ्री में मास्क, सैनेटाइजर की व्यवस्था की थी. इस कार्यक्रम में शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे. इस दौरान पीसी शर्मा ने मंच से कहा कि यह त्योहार हमें बताता है कि हमेशा सत्य की जीत होती है. तीन नवंबर को भी अधर्म पर धर्म की जीत होगी. उन्होंने कहा कि कुंभकर्ण और मेघनाथ इस बार गायब हुए हैं, आगे रावण भी गायब हो जाएगा.
हालांकि मंच पर दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे मगर उन्होंने कोई सियासी बात नहीं की. वहीं विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना काल में हिंदू समाज ने संयम और नियमों का पालन करते हुए विजयदशमी के पर्व को मनाया है. उन्होंने आने वाले उपचुनावों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की.
28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजेबता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. इन 28 सीटों पर शिवराज सिंह सरकार के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.