छक्कों की बरसात…T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले 5 बल्लेबाज, ये तूफानी खिलाड़ी है नंबर 1

छक्कों की बरसात…T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले 5 बल्लेबाज, ये तूफानी खिलाड़ी है नंबर 1


T20 World cup:T20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब महज 5 दिनों का समय रह गया है. सभी फैंस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वर्ल्ड कप की शुरुआत होने से पहले ही काफी ड्रामा देखने को मिला. पहले बांग्लादेश ने भारत में टी20 विश्व कप खेलने से मना किया. वहीं, विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच खेलने से मना कर दिया. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया पूरे क्रिकेट जगत में सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है.साथ ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. बहरहाल, आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

क्रिस गेल हैं नंबर 1

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने अपने पूरे करियर में टी20 विश्व कप के 33 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34.56 के औसत और 142.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 63 छक्के ठोकने का कारनामा किया है, जो कि सबसे ज्यादा है. साथ ही उनके नाम 965 रन बनाने का रिकॉर्ड है.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित शर्मा

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में 133.89 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 50 छक्के ठोकने का कीर्तिमान स्थापित किया है. इस दौरान रोहित ने 1220 रन बनाए हैं.

जोस बटलर

लिस्ट में इकलौते इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर का नाम है. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वह तीसरे पायदान पर हैं. बता दें कि उन्होंने 35 मैचों की 34 पारियों में 147.89 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 43 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान बटलर ने विश्व कप में ओवरऑल 1013 रन बनाए हैं.

डेविड वॉर्नर

इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर इकलौते कंगारू खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का नाम है. वॉर्नर ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर के दौरान 41 टी20 विश्व कप के मैचों में शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने 41 मैचों की 41 पारियों में 134.67 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 35 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. बता दें कि कोहली और रोहित ने साल 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास लेने का फैसला ले लिया था. 

विराट कोहली
इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर विराट कोहली का नाम है. कोहली ने अपने करियर के दौरान खेले 35 टी20 मैचों की 31 पारियों में 128.90 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 35 छक्के उड़ाए हैं. बता दें कि कोहली और रोहित ने साल 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास लेने का फैसला ले लिया था. 



Source link