Last Updated:
Babar Azam Overtake Virat Kohli in T20I: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 50 रन की पारी खेली. उनका यह टी20 इंटरनेशनल में 39वां अर्धशतक है. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 38 फिफ्टी बनाईं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 50 रन की पारी खेली. उनका यह टी20 इंटरनेशनल में 39वां अर्धशतक है. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 38 फिफ्टी बनाईं. कोहली के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के लगभग दो साल बाद उनका यह रिकॉर्ड टूटा है. कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग अर्धशतक ठोका था. टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था.
बाबर आजम ने 139 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 39वां अर्धशतक जमाया. वहीं, विराट कोहली ने 125 पारियों में 38 अर्धशतक बनाए थे. इस लिस्ट में बाबर और विराट के बाद रोहित शर्मा (32), मोहम्मद रिजवान (31) और डेविड वॉर्नर (30) का नंबर आता है. इन खिलाड़ियों में से कोहली, रोहित और वॉर्नर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि रिजवान पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर हैं.
बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बने.
T20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी
39 – बाबर आजम
38 – विराट कोहली
32 – रोहित शर्मा
31 – मोहम्मद रिजवान
30 – डेविड वॉर्नर
पाकिस्तान ने जीती सीरीज
बाबर आजम और सैम अयूब की अर्धशतकीय पारियों से पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 111 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर दिया. पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में 22 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मुकाबला मेजबानों ने 90 रन से नाम किया था. पाक कप्तान सलमान अली आगा सीरीज में टॉप रन स्कोरर रहे. उन्होंने 120 रन बनाए. सैम अयूब ने 119 रन बनाए. पाकिस्तानी टीम अपनी इस फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखना चाहेगी.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें