बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज


पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बाबर आजम ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 36 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. बाबर आजम ने 138.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया. इसी के साथ ही पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाबर आजम ने विराट कोहली को पछाड़ दिया है और वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर आजम के नाम अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 39 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं. विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 38 अर्धशतक ठोके थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 32 अर्धशतक ठोके थे.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

बाबर आजम – 39

विराट कोहली – 38

रोहित शर्मा – 32

मोहम्मद रिजवान – 30

डेविड वॉर्नर / जोस बटलर – 28

पाकिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 111 रन से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मैच में 22 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हराया. ऐसे में लाज बचाने के लिए मेहमान टीम को सीरीज के अंतिम मुकाबले में जीत की दरकार थी, लेकिन ऐसा न हो सका. टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली.

ऑस्ट्रेलिया के 3 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सिर्फ 3 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. कैमरून ग्रीन ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 23 रन बनाए. जोश फिलिप्स ने 14 रन जुटाए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट हासिल किए. अबरार अहमद और नसीम शाह को 1-1 विकेट हाथ लगा.



Source link