Last Updated:
Bhopal News: भोपाल में बिजली का बिल ना चुकाने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. उनके कनेक्शन काटे गए हैं और कंपनी अब सिर्फ नोटिस तक ही सीमित नहीं है. बल्कि बड़े एक्शन की तैयारी में है.
रिपोर्ट-मनोज शर्मा/भोपाल
अवैध बिजली कनेक्शन को रोकने के लिए बंदूकधारी दे रहे पहरा
भोपाल में लंबे समय से बिजली बिल ना चुकाने वालों के कनेक्शन काट दिए गए हैं. वो दोबारा चोरी से कनेक्शन ना जोड़े इसलिए बंदूकधारी पहरा दे रहे हैं. दरअसल बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. बीते हफ्ते में मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने करीब एक करोड़ रुपए की बकाया राशि वसूल की है. बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे गए हैं और इस तरह की कॉलोनी में सेना और पुलिस के रिटायर्ड सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया हैं ताकि दोबारा अवैध कनेक्शन ना जोड़ा जा सकें.
उपभोक्ताओं को किया गया चिन्हित
मध्य प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के प्रवक्ता मनोज द्वेदी की तरफ से बताया गया है कि कंपनी के द्वारा उन बकायादार बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं की है और समाधान योजना में भी पात्र होने के बाद लाभ नहीं उठा रहे हैं. ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है. कनेक्शन काट दिए गए हैं. फिर से कनेक्शन ना जोड़ें. इसके लिए उनके घरों की सुरक्षा सैनिक और बिजली कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं. यदि वे कनेक्शन जोड़ते हैं तो कार्रवाई की जाएगी. अब ऐसे में कोई भी कटिया डालने से पहले घर से बाहर बैठे बंदूकधारी का ध्यान जरूर करेगा.
यह भी पढ़ें: