शिवपुरी की ऐसी जगह जो फैमिली के लिए है बेस्ट, जहां चूल्हे की दाल टिक्कड़ और हरी चटनी से बने यादगार पल

शिवपुरी की ऐसी जगह जो फैमिली के लिए है बेस्ट, जहां चूल्हे की दाल टिक्कड़ और हरी चटनी से बने यादगार पल


Last Updated:

Jagannath Restaurant: शिवपुरी के छतरी रोड पर स्थित जगन्नाथ रेस्टोरेंट एक फैमिली फ्रेंडली जगह है, जहां देसी, चाइनीस और राजस्थानी व्यंजन एक ही स्थान पर मिलते हैं. सर्दियों में चूल्हे की दाल टिक्कड़ खास आकर्षण है. रेस्टोरेंट में शादी, सालगिरह, बर्थडे और किटी पार्टी जैसी आयोजनों की भी अच्छी व्यवस्था है.

आशीष पांडे, 

Jagannath Restaurant In Shivpuri: शिवपुरी सर्दी के मौसम में अगर आप कुछ देसी ट्राई करना चाहते हैं, अगर फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो बाहर की बजाय शिवपुरी की ही एक ऐसी जगह है जहां पर देसी अंदाज में चूल्हे के दाल टिक्कड़ समेत चाइनीस एक ही स्थान पर मिलने वाला है, अगर आप राजस्थानी स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यह सब चीज एक ही स्थान पर मिलने वाली है. दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के छतरी रोड पर ओपन हुए जगन्नाथ रेस्टोरेंट की, यह एक फैमिली रेस्टोरेंट है जहां पर फैमिली बड़े ही आराम पूर्वक खाना खा सकते हैं. इसके अलावा यहां पर शादी की सालगिरह बर्थडे पार्टी और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है. अगर आप बाहर से हैं और राजस्थानी अंदाज में भोजन पाना चाहते हैं तो यहां पर राजस्थानी कल्चर को भी अपनाया गया है. यहां पर केफाई थी दामों में स्वादिष्ट खाना दिया जाता है. यहां के मैनेजर बताते हैं कि उनके द्वारा हर वह व्यवस्था की गई है, जो देसी से लेकर चाइनीस और राजस्थानी खाना हमारे यहां एक ही स्थान पर आसानी से मिल जाता है. अगर आप इस जगह खाना खाने का प्लान बना रहे हैं तो शिवपुरी की छतरी रोड स्थित जगन्नाथ फैमिली रेस्टोरेंट आपकी फैमिली के लिए बेहद खास रहने वाला है. जगन्नाथ रेस्टोरेंट के मैनेजर बताते हैं कि उनके यहां पर बर्थडे पार्टी एनिवर्सरी पार्टी, किटी पार्टी के लिए सबसे बेहद खास जगह है. क्योंकि यहां पर पर्याप्त स्थान है जहां पर आपकी पार्टी एनिवर्सरी पार्टी क्या बर्थडे पार्टी कर सकते हैं.

अगर आप राजस्थान के हैं तो यह जगह है खास 
अगर आप राजस्थान से हैं और शिवपुरी घूमने के लिए आए हैं और आप राजस्थानी कल्चर में खाना खाने का प्लान बना रहे हैं तो इस रेस्टोरेंट पर आपको राजस्थान का देसी कल्चर आपको मिलने वाला है. यहां पर आपको बैठने के लिए राजस्थानी अंदाज में व्यवस्था की गई है और राजस्थानी खाने का भी आप स्वाद ले सकते हैं.

पर्यटकों की पहली पसंद बना
जगन्नाथ रेस्टोरेंट पर्यटक स्थल के पास में होने के कारण यह पर्यटकों के लिए पहली पसंद भी बनता जा रहा है. यहां पर पर्यटन स्थल छतरी भदैया कुंड बाणगंगा माधव टाइगर रिजर्व सभी पास में होने के कारण पर्यटक इस स्थान पर आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप बाहर से हैं और चीनी आइटम भी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां पर सब कुछ किफायती दाम पर उपलब्ध हैं. जगन्नाथ रेस्टोरेंट के मैनेजर मनोज भार्गव बताते हैं की बड़ी-बड़ी इमारतें बनाने से कुछ नहीं होता हमारा मकसद देसी कल्चर को बढ़ावा देना और साफ स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कर पाना है अगर आप जिस अंदाज में खाना चाहते हैं वही उपलब्ध करवाना है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

शिवपुरी:यहां के चूल्हे की दाल टिक्कड़ और हरी चटनी, चखते ही आएगा मुंह में पानी



Source link