मुरैना में ट्रेवल्स गाड़ी डंपर से टकराई; एक की मौत: 10 लोग घायल, दिल्ली से महाकाल दर्शन को जा रहे थे झारखंड के श्रद्धालु – Morena News

मुरैना में ट्रेवल्स गाड़ी डंपर से टकराई; एक की मौत:  10 लोग घायल, दिल्ली से महाकाल दर्शन को जा रहे थे झारखंड के श्रद्धालु – Morena News




बानमौर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 44 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक खड़े डंपर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल्स गाड़ी जा टकराई। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 11 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी झारखंड के रहने वाले है। जो पहले झारखंड से ट्रेन के द्वारा दिल्ली पहुंचे और वहां से ट्रेवल्स गाड़ी कर वृंदावन में रुके बांके बिहारी के दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे, तभी रात में बानमौर के पास यह हादसा हुआ । डंपर से टकराई ट्रेवल्स गाड़ी नेशनल हाइवे 44 बानमौर क्षेत्र में खड़े डंपर क्रमांक MP07 ZY 9735 से सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 1:30 मिनट पर श्रद्धालुओं से भरी दिल्ली से उज्जैन जा रही ट्रेवल्स गाड़ी क्रमांक HR 38/ AE / 0045 पीछे से जा टकराई। इस हादसे में ट्रेवल्स में सवार उमेश गुप्ता निवासी तरैसी जिला पलामू झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 11 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । दिल्ली से की ट्रेवल्स गाड़ी झारखंड के तरैसी जिला पामलू के 13 श्रद्धालु ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और अपने साथ दिल्ली से 4 लोगों को और शामिल किया। सभी ने दिल्ली से ट्रेवल्स की गाड़ी किराए से की और सोमवार को वृंदावन पहुंचे। वहां भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर रात में उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले। सिर्फ चालक ने खाया खाना वृंदावन से उज्जैन निकलते समय ट्रेवल्स गाड़ी के चालक ने ही अकेले खाना खाया था शेष श्रद्धालुओं ने खाना नहीं खाया । यही कारण रहा कि बानमौर कस्बे से गुजरते समय चालक की नींद लग गई और वह खड़े डंपर में जा घुसी जिससे हादसा हो गया । यह हुए घायल विपिन, आरती, ममता, कुसुम, शोभादेवी, सोनी, रविन्द्र, देवरानी, रिंकी देवी, बल्ली और उमेश गुप्ता की हुई मौत खड़े डंपर से टकराई बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव के अनुसार उज्जैन जा रही ट्रेवल्स की गाड़ी खड़े डंपर में टकराई है संभवतः चालक की नींद लग गई होगी सभी लोग सो रहे थे हादसे के बाद सभी जगे । एक की मौत हो गई है । 11 घायल हुए है ।



Source link