शाजापुर में सुबह घना कोहरा, दिन में धूप-बादल: रात में ठंड-गर्मी का मिलाजुला असर, तापमान में उतार-चढ़ाव – shajapur (MP) News

शाजापुर में सुबह घना कोहरा, दिन में धूप-बादल:  रात में ठंड-गर्मी का मिलाजुला असर, तापमान में उतार-चढ़ाव – shajapur (MP) News




शाजापुर में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। यहां सुबह घना कोहरा छा रहा है, जबकि दिन में धूप और बादलों का मिलाजुला असर दिख रहा है। रात के समय ठंड और गर्मी दोनों का अनुभव हो रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह शाजापुर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब 8:30 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छटा, जिससे काम पर निकलने वाले लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 49 प्रतिशत रही, और उत्तर-पश्चिमी दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवाएं चलीं। मंगलवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मंगलवार सुबह हल्का कोहरा था। उन्होंने अनुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। शनिवार से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।



Source link