रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है नंबर 1, बीते 1 दशक में ठोके हैं भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है नंबर 1, बीते 1 दशक में ठोके हैं भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के


भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. समय बदला दौर बदला क्रिकेट खेलने का तरीका का बदला. लेकिन, भारतीय टीम हमेशा ही दिग्गज खिलाड़ियों से लबरेज रही है. वहीं, अगर बात करें टी20 क्रिकेट के बारे में तो साल 2007 के आसपास लिमिटेड ओवरों के इस फॉर्मेट से दुनिया रुबरु हुई. तब से अभी तक क्रिकेट जगत में टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ी हुए हैं. टी20 क्रिकेट का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहला खिलाड़ी जो आता है युवराज सिंह. युवराज भारत में कई युवा खिलाड़ियों के लिए पावर हिटिंग के लिए एक बहुत बड़े इंसप्रेशन के रूप में हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े खिलाड़ियों की बात होती है, तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है. बहरहाल, आज हम आपको बताने वाले हैं टी20 क्रिकेट में बीते 1 दशक में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में. इस मामले में ऐसा खिलाड़ी नंबर 1 पर, जिसने बीते 5 सालों में इस फॉर्मेट में तबाही मचा कर रख दी.

सूर्यकुमार हैं नंबर 1

गौरतलब है कि बीते 10 सालों में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव नंबर 1 पर हैं. ना ही रोहित और ना ही विराट सूर्या सबसे ज्यादा छक्के ठोक कर सबसे बड़े हिटर के रूप में उभर कर आए हैं. उन्होंने इस दौरान 104 मैचों की 98 पारियों में 165.89 के बेहतरीन बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 169 छक्के ठोकने का कारनामा किया है. इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं हैं. बीते 1 दशक में ऐसा करने वाले वह नंबर 1 बल्लेबाज हैं. इस मामले दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है और उन्होंने 92 छक्के ठोकने का कारनामा किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


5 साल में काटा गदर

सूर्यकुमार यादव ने आज से तकरीबन 5 साल पहले अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने करियर में बेहद ही ऐतिहासिक डेब्यू किया और पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने नाम रिकॉर्ड कायम कर लिया. इसके बाद से सूर्या  ने कभी मुड़कर नहीं देखा और जमकर रन बनाए मानो वह टीम इंडिया में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद सूर्या साल 2022 में भारत के टॉप स्कोरर रहे और फिर साल 2024 में रोहित के संन्यास लेने के बाद उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया और उन्होंने वहां भी निराश नहीं किया  और लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का विनिंग परसेंटेज काफी बेहतर है.  सूर्या को 21 मार्च 2026 को टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 5 साल होंगे उन्होंने उसके पहले ही अपने नाम पर  कई सारे कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं.

1 दशक में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

नंबर 1- सूर्याकुमार यादव- 169 सिक्सेस, नंबर 2- हार्दिक पांड्या 92 सिक्सेस, नंबर 3- अभिषेक शर्मा- 88 सिक्सेस, नंबर 4- रोहित शर्मा- 85 सिक्सेस, नंबर 5 – तिलक वर्मा- 61, नंबर 6- संजू सैमसन- 60 सिक्सेस, नंबर 8- विराट कोहली – 53 सिक्सेस.

ये भी पढ़ें: T20  विश्व से पहले इंग्लैंड ने भरी हुंकार, लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप



Source link