Gautam Gambhir India vs Pakistan Match: भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर मंगलवार रात (3 फरवरी) मुंबई के लिए रवाना हो गए. वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए टीम से जुड़ गए हैं. भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा और इस बार रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगा. अगर टीम इंडिया खिताब जीत लेती है तो वह टाइटल को डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से क्यों किया इनकार?
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले विवादों में हरा है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिस्सा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स में रखने पर विवाद बढ़ गया. इसके बाद बीसीसीआई ने टीम को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर को बाहर करे. ऐसा होने के बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने के साथ-साथ भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया. आईसीसी के समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दे दिया गया. इससे पाकिस्तान भड़क गया और उसने बांग्लादेश का समर्थन देने के लिए भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ग्रुप ए का मैच खेलने से इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: IPL से संन्यास के बाद क्या करेंगे धोनी? कमेंट्री या कुछ और… चैंपियन कप्तान ने कर दिया खुलासा
गंभीर ने विवाद पर क्या कहा?
रिपोर्टर्स ने गंभीर से इस बारे में पूछा, लेकिन भारतीय कोच ने जवाब नहीं दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गंभीर जब मीडिया के सामने आए तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे मिले शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा. उनसे जब पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ नहीं खेले जाने के फैसले पर पूछा गया तो गंभीर ने सीधा जवाब देते हुए कहा- थैंक्यू.
#WATCH | Delhi: Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir leaves for Mumbai. pic.twitter.com/6fBlclolVO
— ANI (@ANI) February 3, 2026
ये भी पढ़ें: Explained: भारत नहीं, कौन है सलमान की टीम का सबसे बड़ा दुश्मन, ग्रुप राउंड से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?
आईसीसी ने पीसीबी को दी है चेतावनी
एक आधिकारिक बयान में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से इस फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है. उसने संकेत दिया कि अगर पीसीबी बहिष्कार करता है तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 12 तारीख को नामीबिया और 15 को पाकिस्तान से मैच होना है. टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी.