After SDM reader, Tehsildar will also be positive, order related work will be affected | एसडीएम के रीडर के बाद तहसीलदार भी पॉजिटिव, आदेश संबंधित काम होंगे प्रभावित

After SDM reader, Tehsildar will also be positive, order related work will be affected | एसडीएम के रीडर के बाद तहसीलदार भी पॉजिटिव, आदेश संबंधित काम होंगे प्रभावित


रायसेन23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले मेें कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोज ही बढ़ रही हैं। अब कोरोना वारियर्स भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। एसडीएम के रीडर के बाद अब रायसेन तहसीलदार भी संक्रमित हो गए हैं। बीते छह महीने से शहर में राजस्व के कामों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज से लेकर शहर में सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन का सुपरविजन करने वाले तहसीलदार अजय पटेल खुद ही संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित होने के बाद तहसीलदार पटेल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीते तीन दिनों से वे तहसील कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं। हालांकि तहसील कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी भी कह रहे हैं कि साहब का स्वास्थ्य खराब है। इसलिए वे कार्यालय नहीं आ रहे हैं। तहसीलदार के संक्रमित होने से तहसील में चलने वाले ऐसे प्रकरण जिनमें आदेश दिए जाने है, उनमें देरी होगी। बाकी के काम नायब तहसीलदारों द्वारा किए जा रहे हैं।

जिले में फिर मिले 26 नए कोरोना पॉजिटिव
जिले में एक दिन पहले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से संख्या बढ़कर 1308 पर पहुंच गई है।



Source link