Sarfaraz Khan Admitted To Hospital: इन दिनों सबकी नजर टी20 विश्व कप 2026 पर टिकी है, जिसका आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. टीम इंडिया इस इवेंट के लिए तैयार है. एक तरफ जहां वर्ल्ड कप रोमांच शुरू होने वाला है तो वहीं घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण की धूम है. इस धूम के बीच मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि 6 फरवरी को कर्नाटक के खिलाफ शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से ठीक पहले पहले स्टार बल्लेबाज सरफराज खान अस्पताल में एडमिट हुए हैं.
सरफराज खान इसलिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं, क्योंकि उन्हें वायरल फीवर है. ये दावा क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट में किया गया है. उनकी सेहत कितनी गंभीर है और कब तक ठीक होंगे? इसे लेकर अब तक ज्यादा अपडेट नहीं मिला, लेकिन इतना जरूर है कि अस्पताल में एडमिट होने से उनकेक्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है.